पंजाब: पंजाब के तरनतारन जिला में शनिवार तडक़े एक मकान की छत गिरने से एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना तडक़े करीब साढ़े चार बजे पंडोरी गोला गांव में हुई। पुलिस के अनुसारए मकान की स्थिति खराब थी और छत पर कुछ बेकार सामग्री रखी हुई थी जिसके वजन के कारण वह ढह गया।घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
मृतकों की पहचान गोबिंदा (40) उसकी पत्नी अमरजीत कौर (36) उनके तीन नाबालिग बच्चों गुरबाज सिंह (14) गुरलाल (17) बेटी एकम (15) के रूप में हुई।
