शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल की राजधानी शिमला के कच्ची घाटी में होटल के कमरे में आग लगने से एक टूरिस्ट की जिंदा जलने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान महाराष्ट्र के सांगली जिले के कोरेगांव निवासी 24 वर्षीय रितेश पुडाले के तौर पर हुई है। साथ में सो रहे उसके दो साथियों को बचा लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार रात करीब 11 पेश आया। मृतक रितेश अपने दो दोस्त आशीष और अवधूत पाटिल के साथ शिमला घूमने आया था। उन्होंने शिमला के कच्ची घाटी के समीप राम बी एंड बी होटल में कमरा बुक कराया। आग के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
