हिमाचल में कांग्रेस संगठन नहीं पैरालाइज्ड, संगठन और सत्ता की मजबूती के लिए कांग्रेस को थोड़ी ताकत देने की जरूरत, सभी से फीडबैक लेकर जल्द होगा नई कार्यकारिणी का गठन।

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस संगठन पैरालाइज्ड नहीं है। संगठन को थोड़ी ताकत देनी की जरूरत है जिससे पार्टी और सत्ता प्रदेश में मजबूत बनी रही। केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बावजूद हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनी है जो दिखाता है कि कांग्रेस प्रदेश में मजबूती से खड़ी है पैरालाइज्ड जैसी कोई बात नहीं है। यह बात शिमला कांग्रेस कार्यालय में पहुंचने पर हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कही।

रजनी पाटिल दो दिन के दौरे पर शिमला पहुंची हैं। दो दिन तक रजनी पाटिल मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायकों, पूर्व विधायको और पार्टी नेताओं से फीडबैक लेंगी। रजनी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए पार्टी हाई कमान ने उन्हें शिमला भेजा। सभी नेताओं से बैठक करने के बाद जल्द हिमाचल में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

कांग्रेस प्रभारी हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रदेश के सहप्रभारियों के साथ बैठक करेंगी उसके बाद पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधानसभा अध्यक्षों से मिलेंगी। रजनी पाटिल दोपहर बाद तीन बजे मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्रियों से बैठक करेंगी।एक मार्च को पार्टी विधायकों और साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के पार्टी प्रत्याशियों के साथ सुबह साढ़े दस बजे बैठक की जाएगी। दोपहर ढाई बजे सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की जाएगी। इसके बाद प्रेस वार्ता की जाएगी। दो मार्च को सुबह साढ़े नौ बजे रजनी पाटिल शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। रजनी पाटिल के साथ सह प्रभारियों द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट को हाइकमान भी साझा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *