छोटी काशी में CM आज करेंगे अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ

Spread the love

मंडी,काजल: छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2025 का शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू गुरुवार को करेंगे। देश-विदेश में विख्यात यह सात दिवसीय महोत्सव मंडी में 27 फरवरी से पांच मार्च तक आयोजित किया जा रहा है।

उपायुक्त व छोटी काशी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव समिति के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने बताया कि मुख्यमंत्री इस अवसर मंडी के अधिष्ठाता राज देवता माधो राय के मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और उसके पश्चात दोपहर करीब दो बजे माधो राय मंदिर से पड्डल मेला ग्राउंड तक निकलने वाली भव्य जलेब में शामिल होंगे। वहीं महाशिवरात्रि के अवसर पर करोड़ों रुपए की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास कर मंडी वासियों को विकास रूपी सौगात देंगे। उधर, महोत्सव में शामिल होने के लिए 216 पंजीकृत देवी-देवताओं में से लगभग 150 देवी देवता छोटी काशी पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *