युवा कांग्रेस अध्यक्ष छतर सिंह ने संभाला कार्यभार, सीएम और प्रतिभा सिंह रहे मौजूद

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को राजीव भवन शिमला में पदभार संभाल लिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने छत्तर सिंह ठाकुर को शुभकामनाएं दी।सुक्खू ने कहा कि वर्तमान में पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य को भी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते ही टिकट मिला था। वह खुद युवा कांग्रेस की राजनीति से निकलकर यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने में युवा कांग्रेस की बड़ी भूमिका रहेगी। हिमाचल में वर्तमान समय में 4 ऐसेमंत्री हैं जो युवा कांग्रेस की राजनीति से निकले है। एक दर्जन के करीब विधायकों ने भी युवा कांग्रेस में राजनीति की है।

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि सभी चुनावी प्रक्रिया में संगठन को आगे ले जाने का काम युवा कांग्रेस ने किया है उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी को छतर सिंह और उनकी टीम मजबूत करेगी और सरकार के दो सालों के काम को जनता तक ले जाएगी।

वहीं छत्तर सिंह ने कहा कि वह सबको साथ लेकर चलेंगे। वह पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे। सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *