हिमाचल महिला कबड्डी टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रचा इतिहास

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम ने राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। फाइनल मुकाबले में हिमाचल ने हरियाणा को 27-22 से हराकर अपने विजय अभियान को बरकरार रखा। यह उपलब्धि हासिल करने वाली हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम देश की पहली टीम बन गई है।फाइनल मुकाबले में हिमाचल की टीम ने अपनी आक्रामक खेल शैली से हरियाणा को परास्त किया।

हिमाचल की खिलाड़ियों ने मैच की शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और हरियाणा की टीम को वापसी का मौका नहीं दिया। हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल के कार्यकाल में प्रदेश की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार ब्रांटा ने पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रदेश में कबड्डी को और अधिक लोकप्रिय बनाने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *