पंजाब, सुरेन्द्र राणा: उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी व राज्यसभा सांसद ब्रिज लाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब के भगवंत मान इस घटना को दबाने का भरकस प्रयास कर रहे हैं। भगवंत मान जानते हैं कि इस जांच की तपिश उन तक जरूर पहुंचेगी, क्योंकि जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, उसके पीछे किन लोगों का हाथ है और उसे किसने ऐसा करने का निर्देश दिया है। इस सब के बारे में मुख्यमंत्री भगवंत मान अच्छी जानते हैं। इस मामले की बारीकी से जांच किए जाने पर पंजाब विरोधी व भारत विरोधी शक्तियों के साथ साथ आम आदमी पार्टी के शामिल होने के स्पष्ट प्रमाण भी जनता के समक्ष उजागर होंगें। अगर भगवंत मान इतने ही सच्चे हैं, तो इसकी निष्पक्ष जांच के लिए केंद्र की जांच एजेंसी से करवाने के लिए मोदी सरकार को पत्र क्यों नहीं लिखते।
अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने भारत के सविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेडकर जी की प्रतिमा को तोडऩे व वहां बनी सविधान की कृति को जलाने की घटना की जांच के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी 26 जनवरी के गणतंत्रता दिवस पर राजपथ पर दो.दो सविधान की झांकियां निकलवा कर जनता को बता रहे हैं कि बाबा साहिब द्वारा लिखित सविधान हमारा देश का प्रथम ग्रंथ है,।उन्होंने भगवंत मान से सवाल किया कि 26 जनवरी को हुई घटना के बाद आज तक वह घटनास्थल पर क्यों नहीं पहुंचे और न ही उनके द्वारा कोई बयान जारी किया गया।
इस अवसर पर राकेश गिल, केवल गिल, राजिंदर मोहन सिंह छीनाए डा. राम चावला, कुमार अमित, संतोख सिंह गुमटाला, जिला महसचिव सलिल कपूर व मुनीश शर्माए ओम प्रकाश अनार्यए गौरव गिल, शक्ति कल्याण, मनजिंदर सिंह पाली, शशि गिल, परमजीत सिंह बतरा, मीनू सहगल, सतपाल डोगरा, दविंदर सिंह पहलवान, नरिंदर गोल्डी, लविंदर बंटी, पार्षद कृति अरोड़ा, पार्षद पति अजय अरोड़ा, अतुल मेसी, गोप चंद, सिकंदर चौहान, सुधीर अरोड़ा, सुखदेव सिंह , विमल कुमार, सीमा शर्मा चौहान आदि सहित सैकड़ों कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।
