टीवी शो ‘शिव शक्ति तप त्याग तांडव’ में नजर आएगी घुमारवीं की बेटी

Spread the love

घुमारवीं: मायानगरी मुंबई में हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं की रिया शर्मा धूम मचा रही है। कलर चैनल पर लोकप्रिय धारावाहिक महाकाव्य पौराणिक गाथा शिव शक्ति-तप त्याग तांडव में कन्या कुमारी की महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

छोटे पर्दे पर यह धारावाहिक कलर चैनल पर सोमवार से रविवार रात आठ बजे प्रसारित होता है। इससे पहले भी रिया ने स्टार प्लस चैनल में हिट सीरियल तेरी मेरी डोरियां में मन्नत के किरदार से दर्शकों का दिल जीत चुकी है। रिया के पिता व्यवसायी अनिल शर्मा और माता सुनीता शर्मा गृहिणी और समाजसेविका हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *