रिज पर हरियाणा के युवकों की दबंगई, गालीगलौच हाथपाई तक पहुंची नौबत

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा;शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आज सुबह-सुबह हरियाणा के युवकों का हुड़दंग देखने को मिला। जब हरियाणा से शिमला घूमने आए कुछ युवकों ने रिज पर टैक्सी का काम करने वाले व्यक्ति के साथ गाली ग्लोच शुरू कर दी और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई।

टैक्सी का काम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने युवकों को टैक्सी के लिए पूछा लेकिन इन लोगों ने उनके साथ गाली गलोज करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। रिज पर अन्य टैक्सी चालकों और जनता ने उन्हें बीच बचाव कर बचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *