प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज होंगे कई फैसले

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज 11 बजे शुरू होगी।  मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में हाईकोर्ट की ओर से सीपीएस को लेकर दिए गए फैसले के अलावा कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में विधानसभा शीतसत्र की तारीख पर भी निर्णय लिया जा सकता है। विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने को फैसला हो सकता है इसके अलावा सरकार के दो साल पूरे होने पर भी कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श सरकार कर सकती हैं।

करुणामूलक आधार पर नियुक्ति देने के लिए नियमों में सुधार के मामले पर भी फैसला हो सकता है। करुणामूलक आधार पर सरकारी विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में नौकरी देने के 3,234 मामले लंबित पड़े हैं। शिक्षकों की भर्ती राज्य चयन आयोग की बजाय शिक्षा बोर्ड से करवाने पर भी फैसला लिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *