पंजाब दस्तक( सुरेन्द्र राणा); चंडीगढ़ नगर निगम के लिए 35 वार्डों के लिए हुए चुनाव आ गया है। जिसमें आम आदमी पार्टी ने बाजी मार ली। आप ने 14 सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा 12 और कांग्रेस 8 पर सिमटकर रह गई। हार-जीत में उम्मीदवारों के साथ राजनीतिक दिग्गजों की साख भी दांव पर लगी थी।
जिसमें चंडीगढ़ के एकमात्र रैली करने वाले दिल्ली के CM और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल बाजी मार गए। उनकी पार्टी ने पहली बार चुनाव लड़कर इतिहास बना दिया। वहीं, भाजपा के लिए प्रचार करने वाले हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर और केंद्र सरकार में मंत्री अनुराग ठाकुर और मनोज तिवारी कोई करिश्मा नहीं दिखा सके।
भाजपा निगम की सत्ता से बाहर हो गई। यहां तक कि भाजपा के मौजूदा मेयर रविकांत शर्मा बुरी तरह से हार गए जबकि सीनियर डिप्टी मेयर हारते-हारते बचे।
