शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को सचिवालय शिमला में होगी। इसमें कई अहम निर्णय होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने जा रही बैठक में विभिन्न विभागों में रिक्तियां भरने पर निर्णय हो सकते हैं।
वहीं, वन मित्र भर्ती नीति में बदलाव कर 10 अंकों का साक्षात्कार खत्म करने का मामला भी कैबिनेट में मंजूरी के लिए लाया जा सकता है। नई होम स्टे नीति को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। राज्य के बाहर के लोगों की ओर से चलाए जा रहे होम स्टे अवैध घोषित किए जा सकते हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए घोषित किए ग्रीन कॉरिडोर में 40 चार्जिंग स्टेशनों को भी स्वीकृति दी जा सकती है।
