सोलन के कंडाघाट में सड़क किनारे पलटी बस, दो दर्जन यात्री घायल

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से टनकपुर जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस पलटने से करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसा कंडाघाट से करीब दो किलोमीटर पहले हुआ। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने के बाद बस पलट गई।

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कंडाघाट अस्पताल लाया गया। इसमें 23 सवारियों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि छह को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद पुलिस व प्रशासन की टीम भी माैके पर पहुंची।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *