कांगड़ा, सुरेंद्र राणा; काँगड़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा युवा नेता व पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कांगड़ा राजेश परयाल चौधरी ने कहा कि शिमला – धर्मशाला निर्माणाधीन फोरलेन में गांव धमेड (ढूंढनी का बाग) में टौल प्लाज़ा बनाया जा रहा है। उसका विधानसभा कांगडा के लोगो को बड़ा नुकसान होगा।

उन्होंने कहा कि लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए काँगड़ा व रानीताल इत्यादि आना जाना लगा रहता है। रानीताल गाहलियां इत्यादि के इलाके से लोगों का कांगड़ा व टांडा आना जाना लगा रहता है।

उन्होंने कहा कि इस टोल प्लाजा से कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र की गरीब जनता पर बोझ पड़ने वाला है।

उन्होंने कहा कि इसे यहाँ से हटा कर 3 किमी आगे भंगवार में लगाया जाना चाहिए। जिससे देहरा की तरफ और लंज गाहलियां, रानीताल की तरफ जाने बाले लोगो को टौल शुल्क न पड़े। उनका कहना है कि टॉल प्लाजा के लिए 60 कि मी की दूरी का होना अनिवार्य बतलाया जा रहा है, कच्छयारी से तकीपुर की दुरी बहुत कम है। इस लिए इस स्थान पर ये टोल प्लाजा होना ही नही चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि कच्छयारी से लेकर भंगवार तक फोरलेन बन रहा है इससे आगे टू लेन का कार्य चला है तो टॉल किस बात का लिया जा रहा है।। उन्होंने स्थानीय विधायक पवन काजल पर भी आरोप लगाया कि जब फोरलेन का सर्वे हो रहा था तो इसका विरोध क्यों नही किया गया। उन्होंने जनता के मुद्दों को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के समक्ष उस समय क्यों नहीं उठाया जिसका खामियाजा अब लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर टॉल प्लाजा यहां रहता है तो लोकल लोगो को टॉल फ्री होना चाहिए व इस टॉल प्लाजा में स्थानीय लोगों को ही रोजगार दिया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *