देर रात इलाज करवाने आईजीएमसी पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार रात को उपचार करवाने के लिए आईजीएमसी पहुंचे हैं।  मुख्यमंत्री को गैस्ट्रोएंटेराइटिस की शिकायत हुई । बता दें कि 21 सितंबर को भी मुख्यमंत्री सुक्खू सुबह छह बजे आईजीएमसी शिमला पहुंचे थे। तीन दिन बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दोबारा आईजीएमसी आए।

स्पेशल वार्ड में पहुंचने के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, श्वास रोग समेत एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टरों की टीम मौके पर मौजूद रही। इस दौरान इन्होंने मुख्यमंत्री को प्राथमिक उपचार दिया। । इस दौरान उनके अल्ट्रासाउंड और रूटीन ब्लड टेस्ट लिए गए। जिसकी रिपोर्ट नॉर्मल आई। जिसके बाद सीएम सरकारी आवास लौट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *