रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा सब-इंस्पेक्टर, पांच हजार रुपए घूस मांगने का है आरोप

Spread the love

पंजाब, सुरेंद्र राणा: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) को 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मंगलवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य चौकसी ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिसकर्मी को बठिंडा जिले के गांव किली निहाल सिंह वाला निवासी मनदीप सिंह की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि उक्त शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग द्वारा उसके खिलाफ नहर के पानी को दूषित करने के आरोप में उक्त पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज की गई है। उन्होंने आगे कहा कि उक्त एएसआई ने उनके पक्ष में रिपोर्ट लगाने के बदले में 5,000 रुपए की रिश्वत की मांग की है और रिश्वत की मांग के संबंध में उन्होंने पुलिसकर्मी के साथ हुई बातचीत को रिकॉर्ड भी किया है।

जिसे उन्होंने विजिलेंस को सौंप दिया। प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उक्त एएसआई को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा के पुलिस थाने में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *