अदाणी ने बीते साल के मुकाबले 15 रुपये किलो गिराए दाम, खरीद शुरू

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा; हिमाचल में सेब खरीद करने वाली सबसे बड़ी कंपनी अदाणी एग्रो फ्रेश लिमिटेड ने बीते सालों के मुकाबले इस सीजन के लिए सेब खरीद के दाम रिकार्ड 15 रुपये किलो तक गिरा दिए हैं। साल 2023 में कंपनी ने सेब खरीद के दाम 95 रुपये किलो घोषित किए थे, लेकिन इस बार टॉप क्वालिटी सेब महज 80 रुपये किलो खरीदा जा रहा है। कंपनी की मनमानी से प्रदेश के बागवानों में रोष है। मंडियों में इन दिनों बढि़या किस्म के सेब का औसत रेट 120 से 140 रुपये किलो चल रहा है।

आमतौर पर सबसे पहले अदाणी कंपनी सेब के रेट घोषित करती थी, अन्य निजी कंपनियां अदाणी के बाद रेट तय करती थीं। इस बार देवभूमि कोल्ड चेन के बाद अदाणी ने सेब खरीद शुरू की और बागवानों को सेब के रेट भी देवभूमि कंपनी के बराबर ही दिए जा रहे हैं। हर साल अदाणी कंपनी रेट घोषित करने के बाद व्यापक प्रचार प्रसार करती थी, खरीद केंद्रों पर बड़े बड़े बैनर लगाकर रेट प्रदर्शित किए जाते थे और सोशल मीडिया पर भी खूब प्रचार प्रसार होता था। इस बार कंपनी ने बिना किसी पूर्व सूचना के सेब खरीद शुरू कर दी है। कंपनी की इस नीति को दामों में की गई भारी गिरावट से जोड़ कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *