भाजपा ने शिमला में निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, जयराम ठाकुर बोले लोगों में देश भक्ति के जज्बे को पैदा करने के लिए निकाली जा रही तिरंगा यात्रा

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। इसी कड़ी में शिमला के संजौली में भी भाजपा ने विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज पूरे देश के लिए गौरव का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 11वीं बार लाल किले से देश को संबोधित किया है।

उन्होंने कहा की हर घर तिरंगा अभियान के तहत गांव गांव में लोग सम्मान के साथ तिरंगा झंडा अपने घरों पर लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने 2047 तक विकसित भारत के विजन को लेकर बात कही है। इसके अलावा कई बड़े फैसलों को लेकर जिसमें एक राष्ट्र एक चुनाव कॉमन सिविल कोड के लिए भी सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *