महिला कांग्रेस का 29 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन, हिमाचल से भी महिलाएं धरने में होंगी शामिल

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:  केंद्र सरकार के महिलाओं को 33% आरक्षण वाले मामले को लेकर अब महिला कांग्रेस ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन 29 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर बुलाया है। महिला कांग्रेस की मांग है कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” कानून को त्वरित प्रभाव से लागू किया जाए और महिलाओं को उनका अधिकार दिया जाए। इस आंदोलन में कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा शामिल होंगी। हिमाचल प्रदेश से भी महिला कांग्रेस जंतर मंतर जायेगी।

हिमाचल प्रदेश की महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि महिला आरक्षण बिल लागू किया जाए। महिला आरक्षण में ओबीसी वर्ग को भी शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि चार राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले ये आरक्षण लागू होना चाहिए।

महिलाओं के सामाजिक आर्थिक न्याय के साथ महिलाओं के साथ हो रही उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाने, राजनीतिक सशक्तीकरण, आर्थिक सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और सुरक्षा का अधिकार जैसे तीन महत्वपूर्ण मांगे केंद्र सरकार के सामने रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव में महिला हितेशी होने का दावा करती है लेकिन धरातल पर कुछ नही होता है। इन्ही मुद्दों को लेकर 29 जुलाई को महिलायें जंतर मंतर पर सरकार के खिलाफ धरना देने जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *