माउंट आबू में स्थानीय प्रबुद्धजनों से मुलाकात करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल

माउंट आबू पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, स्थानीय प्रबुद्धजनों और भाई-बहनों से की आत्मीय भेंट

Spread the love

​सुरेंद्र राणा, ब्यूरो चीफ, पंजाब दस्तक — माउंट आबू / शिमला
​हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के राजस्थान के प्रसिद्ध और आध्यात्मिक केंद्र माउंट आबू पहुंचने पर वहाँ का माहौल बेहद खास और आत्मीय रहा। माउंट आबू की विशेषता है कि यहाँ देश-दुनिया से जुड़ी बड़ी हस्तियां और गणमान्य लोग आते रहते हैं, इसलिए यहाँ किसी पारंपरिक स्वागत की औपचारिकता के बजाय आपसी शिष्टाचार और मिलन-सार मुलाकात का विशेष दौर रहता है।
​इस दौरान प्रमुख समाजसेवी प्रकाश भाई ने डॉ. राजीव बिंदल से आत्मीय भेंट की और क्षेत्र में मौजूद विभिन्न प्रबुद्ध भाई-बहनों से उनकी मुलाकात करवाई। डॉ. बिंदल ने भी वहाँ उपस्थित सभी बहनों और भाइयों से बड़े ही सहज और गर्मजोशी के साथ मिलकर शिष्टाचार निभाया तथा विचारों का आदान-प्रदान किया।


​”ऐसी पावन और आध्यात्मिक धरा पर आने का सौभाग्य मिलना अपने आप में प्रेरणादायक है”: डॉ. बिंदल
माउंट आबू की शांत वादियों और वहाँ के आध्यात्मिक परिवेश से जुड़ने पर अपने भाव व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि, “इस पावन और महान धरा पर आने का अवसर मिलना मेरा परम सौभाग्य है। यहाँ देश के कोने-कोने से पहुंचे भाई-बहनों और प्रबुद्धजनों से मिलने का जो अवसर मिला, उसने इस यात्रा को बेहद खास और स्मरणीय बना दिया है। यहाँ की आत्मीयता और सकारात्मक ऊर्जा मन को प्रफुल्लित करने वाली है।”


​देखते रहें पंजाब दस्तक आपका अपना चैनल। वेबसाइट (www.punjabdastak.com) पर विजिट करें और Facebook पेज को सब्सक्राइब करें, फॉलो करें और हो सके तो लाइक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *