बीड़ बिलिंग में 2 से 9 नवंबर तक होगा पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के बीड़-बिलिंग में इस बार पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन किया जा रहा है। बीड़ बिलिंग में 2 से 9 नवंबर तक विश्व भर से आए मानव परिंदे आसमान में उड़ते दिखाई देंगे। ये दूसरा मौका है जब यहां वर्ल्ड कप का आयोजन होने जा रहा है। इससे पहले 2015 में वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ था। इसके बाद पैराग्लाइडिंग के प्री वर्ल्ड कप का ही आयोजन होता आया है लेकिन इस मर्तबा यहां वर्ल्ड कप के आयोजन की घोषणा आज शिमला में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की सीएम ने पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप को पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण बताया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि कि इस आयोजन से टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। 40 से 45 देशों के पैराग्लाडर्स वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगे लेंगे।

उन्होंने कहा कि बीड़- बिलिंग की साइट पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व भर में सबसे बेहतरीन मानी जाती है। इस दौरान पैराग्लाइडिंग ही नहीं बल्कि और भी कई साहसिक गतिविधियां करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनने के बाद उनका प्रयास हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देना रहा है कांगड़ा को पर्यटन राजधानी घोषित किया गया है।

बजट में भी इसका प्रावधान किया गया है। वर्ल्ड कप का आयोजन करवाना पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में ही एक प्रयास है। जिला हेडक्वार्टर को हेलीपोर्ट से जोड़ने का प्रयास किया गया है। शिमला से भी जल्द हेली टैक्सी सेवा शुरू की जाएगी। सुखविंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश टूरिज्म की दृष्टि से विकसित हो इसके लिए सरकार काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *