22 जुलाई को तीन नवनिर्वाचित विधायक विधानसभा में लेंगे शपथ

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सदस्यों की संख्या सोमवार को पूरी 68 हो जाएगी. 22 जुलाई को तीन नवनिर्वाचित विधायक पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे.

यह शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे विधानसभा परिसर में बनी लाइब्रेरी में होगा. हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया तीनों नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलवाएंगे. इनमें देहरा से कमलेश ठाकुर, नालागढ़ से बावा हरदीप सिंह और हमीरपुर से आशीष शर्मा शामिल हैं. आशीष शर्मा बीजेपी, जबकि अन्य दो विधायक कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीतकर आए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *