कमलेश ठाकुर का शिमला पहुंचने पर जोरदार स्वागत

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी देहरा विजय के बाद आज शिमला पहुंची। सरकारी आवास ओक ओवर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों और पटाखे जलाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

देहरा से जीत के बाद शिमला पहुंची नवनिर्वाचित विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि 25 साल बाद देहरा में कांग्रेस जीती हैं और वहां पर पीने के पानी और सड़कों की समस्याए ज्यादा है। मुख्यमंत्री की पत्नी होने के नाते जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ गयी हैं। ऐसे में सभी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा और लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *