मूसलाधार बारिश से प्रदेश में दिक्कतें शुरू; 62 सडक़ें, 54 ट्रांसफार्मर, 26 पेयजल परियोजनाएं ठप

Spread the love

मंडी में 154 ट्रांसफार्मर ठप होने से कई क्षेत्रों में बिजली संकट गहरा गया है। शिमला में 21, सिरमौर में 3 और चंबा में 2 पेयजल योजनाएं ठप हैं। गत शुक्रवार रात धर्मशाला में 214.6, पालमपुर 212.4, जोगिंद्रनगर 169.0, कांगड़ा 157.6, बैजनाथ 142.0, जोत 95.4, नगरोटा सूरियां 90.2, सुजानपुर टिहरा 72.0, धौलाकुआं 70.0, घमरूर 68.2, नादौन 63.0 और बरठीं में 58.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। सिरमौर के रेणुका विधानसभा क्षेत्र में रेणुका-संगड़ाह सडक़ पर कालथ के समीप बस पर एक चट्टान गिर गई। हादसे में बस चालक और एक महिला को चोटें आई हैं। मंडी जिले में भारी बारिश से तबाही हुई है। भू-स्खलन से जगह-जगह 112 सडक़ें बंद हैं। मंडी-पठानकोट-हाइवे पर गलू के समीप पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है। चंडीगढ़-मनाली एनच पर मंडी-पंडोह, छह मील के पास पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। सुबह सात मील के पास एनएच ठप रहा। भू-स्खलन के बीच मंडी-पंडोह का सफर जोखिम भरा हो गया है।

रोहतांग में गिरे फाहे

जिला कुल्लू व लाहुल में तीसरे दिन भी बारिश का दौर जारी रहा। वहीं, 13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा में फाहे गिरे। ब्यास के साथ चंद्रा, पार्वती नदी सहित नाले भी उफान पर हैं। वहीं दूसरी ओर किसान व बागबान बारिश के बाद गदगद हैं। बारिश ने किसानों व बागबानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें मिटा दी हैं। वहीं सेब, नाशपाती, जापानी फल, मेरीपोजा, प्लम आदि के लिए बारिश लाभकारी साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *