देहरा, सुरेंद्र राणा:देहरा से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सुक्खू ने 15 महीनों में देहरा में विकास किया होता तो आज न उपचुनाव होता और न ही सुक्खू को अपनी पत्नी की जीत की चिंता करनी पड़ती। उन्होंने कहा चुनाव विश्वास ओर काम के द्वारा जीते जाते हैं, लोगों को डरा धमकाकर और जोर अजमाईश से नही। उन्होंने कहा देहरा की जनता पहले भी उनके साथ थी तथा अब भी मेरे साथ है। जनता जानती है देहरा में उपचुनाव की स्थिति क्यों पैदा हुई। जो विकास के दावे मुख्यमंत्री सुक्खू आज देहरा की जनता से कर रहे हैं, अगर यही दावे उन्होंने उनकी मांगों के समय किए होते तो आज उपचुनावों के हालात पैदा नही होते।

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी को आज देहरा में अपना मायका याद आ रहा है। 15 महीने पहले उन्हे अपने मायके की याद क्यों नही आई? इससे पहले क्यों उन्होंने अपने पति सुक्खू से देहरा मे विकास की बात नही कि? क्या आज चुनाव लड़ने के बहाने यह राजनीतिक स्टंट खेला जा रहा है। होशियार सिंह ने कहा कि सुक्खू की छल की राजनीति ज्यादा दिनों तक चलने वाली नही है। देहरा की जनता भोली-भाली जरुर है, परंतु नासमझ नही जो वे सुक्खू सरकार के बहकावे मे आ जाएगी। उन्होंने कहा कि सुक्खू को अपनी सरकार के गिरने का इतना डर है कि वे दिन-रात दिन अपने विधायकों की गिनती करते आ रहे हैं। सुक्खू को डर है कि उपचुनावों के बाद कई और विधायक उनसे कन्नी काटने काट सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज देहरा में लड़ाई चुनावी नही है, बल्कि देहरा के मान-सम्मान और यहां के विकास को लेकर है।

प्रत्याशी होशियार सिंह ने कहा कि राजनीतिक महत्कांक्षाओं को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी आजकल देहरा में जमीन तलाश कर रहे हैं। देहरा की चिंता ऐसे व्यक्तियों को करने की जरूरत नहीं जिन्हें प्रदेश भर में तालाबंदी और संस्थानों को बंद करने वाली सरकार के रूप में जाना जाता हैं। उन्होंने कहा कि कमलेश कहती हैं उनका जन्म और व्यवसाय हिमाचल से बाहर हैं तो उन्हें यह भी जानकारी देना चाहते हैं कि उनका जन्म स्थान भी साथ लगते विधानसभा क्षेत्र जसवां परागपुर में हैं न कि देहरा में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *