शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश पेंशनर एसोसिएशन की त्रमासिक बैठक शिमला के कालीबाड़ी हॉल में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश भर के पेंशनर मौजूद रहे। जिसमें पेंशनरों के मांगो पर विचार कर सरकार के समक्ष रखने का प्रस्ताव रखा गया और सरकार से जल्द जेसीसी बैठक बुलाने को मांग उठाई गई। हिमाचल में दो लाख पेंशनर हैं। जो 58 साल तक प्रदेश की सेवा कर चुके हैं।
हिमाचल प्रदेश पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष आत्मा राम ने बताया कि पेंशनरों की काफी मांगें लंबित हैं। पेंशनरों का एरियर और ग्रैच्युटी का भुगतान जल्द किया जाए। पेंशनरों के चिकित्सा बिल भी लंबित पड़े हैं। सरकार की ओर से इन बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने मांग की है कि सरकार जल्द उनके लंबित बिलों का भुगतान करे, साथ ही सरकार जल्द जेसीसी की बैठक बुलाए, जिसमें पेंशनर अपनी मांगे सरकार के समक्ष रख सकें। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें मजबूरन आंदोलन की ओर बढ़ने की ओर मजबूर न करें।
