उत्तर और दक्षिण भारत में इंडिया गठबंधन को मिल रहा लोगों का समर्थन, सत्ता में आने पर भाजपा द्वारा लाए गए जन विरोधी कानूनों को खत्म करेंगी कांग्रेस: शशि थरूर

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: देश के लोग बदलाव चाहते हैं और नॉर्थ व साउथ इंडिया में इंडिया गठबंधन को लोगों का समर्थन हासिल हुआ। पिछले दस साल में देश के किसी परिवार को भाजपा सरकार की योजना का कोई लाभ नहीं मिला है। दो करोड़ नौकरियां,किसानो की आय दोगुनी करने का केंद्र की भाजपा सरकार ने वादा किया था जो पूरा नहीं हुआ। देश के 42 फीसदी ग्रेजुएट आज बेरोजगार है। यह बात कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य व सांसद शशि थरूर ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

शशि थरूर ने कहा कि इंडिया गठबन्धन की सरकार बनने पर हर वर्ग के विकास के लिए इंडिया गठबन्धन ने अपने घोषणापत्र में वादे किए हैं। कांग्रेस धर्म, जाति, भाषा, क्षेत्र के आधार पर भेदभाव में विश्वास नहीं रखती हैं देश के हर नागरिक का आर्थिक विकास होना चाहिए। केंद्र की भाजपा सरकार ने गैर कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून में जो संशोधन किया है उसे सत्ता में आने पर रद्द किया जायेगा।

नागरिकता संशोधन अधिनियम कानून सहित सभी जनविरोधी कानूनों को इंडिया गठबन्धन की सरकार बनने पर खत्म किया जायेगा। इंडिया गठबन्धन पांच न्याय गारंटी को लेकर कांग्रेस देश की जनता के बीच में जा रही है।अभी तक के चुनावों में इंडिया गठबंधन को बहुमत मिला है और देश में इंडिया गठबन्धन सरकार बनाने जा रहा है।

वहीं शशि थरूर ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो में एससी, एसटी ओबीसी के आरक्षण को मुस्लिम को देने को लेकर कोई जिक्र नहीं है लेकिन पीेएम मोदी कांग्रेस के मेनिफेस्टो को लेकर ऐसे बाते कह रहे हैं जो कहीं लिखी ही नही है।

कांग्रेस के मेनिफेस्टो में जनहित की योजनाएं हैं और यहीं वजह है कि इसको लेकर चर्चा है जबकि भाजपा के मेनिफेस्टो को लेकर कहीं चर्चा नहीं है। ईवीएम में गड़बड़ी के प्रश्न पर शशि थरूर ने कहा कि लोग ईवीएम से न डरें, बाहर निकल कर इंडिया गठबन्धन को वोट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *