हिमाचल में प्रियंका गांधी की 2 जनसभाएं-रोड शोः गगरेट में अनुराग ठाकुर पर साधेगी निशाना; रायजादा के लिए मांगेगी समर्थन, बागियों को घेरेगी

Spread the love

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज (28 मई) हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में दो जनसभाएं और एक रोड शो करेंगी। प्रियंका गांधी की पहली जनसभा आज गगरेट में रखी गई है। गगरेट में सुबह 11.50 बजे वे हमीरपुर लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी सत्तपाल रायजादा और विधानसभा उप चुनाव में प्रत्याशी कांग्रेस राकेश कालिया के लिए जन समर्थन जुटाएंगी।

लोकसभा चुनाव में सत्तपाल रायजादा की टक्कर भाजपा के दिग्गज नेता अनुराग ठाकुर से है, जबकि गगरेट उप चुनाव में राकेश कालिया का मुकाबला कांग्रेस के बागी एवं पूर्व विधायक राकेश कालिया से है। गगरेट में जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रियंका गांधी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत कुटलैहड़ में जनसभा करेंगी।

यहां पर भी सत्तपाल रायजादा के अलावा विधानसभा उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी विवेक शर्मा के लिए प्रियंका गांधी वोट मांगेगी। विवेक शर्मा का मुकाबला कांग्रेस के बागी एवं पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो से है, जिन्होंने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट किया था। इसी वजह से उप चुनाव की नौबत आई है।

कुटलैहड़ के बाद प्रियंका गांधी बड़सर में रोड शो करेंगी। यहां पर प्रियंका गांधी सत्तपाल रायजादा के साथ साथ विधानसभा उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी सुभाष ढटवालिया के लिए भी वोट मांगेगी। बड़सर में सवा तीन बजे रोड शो रखा गया है। इसके बाद प्रियंका गांधी वापस शिमला लौटेंगी। बड़सर में सुभाष ढटवालिया का मुकाबला कांग्रेस के बागी एवं पूर्व विधायक इंद्रदत्त लखनपाल से है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *