इंडिया गठबंधन घोटालेबाजों का कुनबा

Spread the love

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते एक महीने से बिहार में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। मंगलवार को पीएम मोदी ने मोतिहारी और फिर महाराजगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने इंडी गठबंधन और खास तौर पर आरजेडी और कांग्रेस पर तीखे हमला बोला। मोदी ने इंडी गठबंधन की तीन समानताएं भी बता डालीं। उन्होंने कहा कि ये गठबंधन घोटालेबाजों का कुनबा है। एक मंच पर 20 लाख करोड़ के घोटालेबाज एक साथ बैठते हैं। इंडी के सहयोगी दल जातिवादी, परिवारवादी है। इंडी अलायंस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इनमें तीन समानताएं साफ नजर आती हैं। इंडी अलायंस वाले शत प्रतिशत सांप्रदायिक हैं, शतप्रतिशत जातिवादी है और शतप्रतिशत परिवारवादी हैं। ये वे लोग हैं जिनकी सरकारों में देश सांप्रदायिकता की आग में जले, जातिओं का हक मारा गया। ऐसे लोग देश बांट सकते हैं, देश को आगे नहीं ले जा सकते है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस का शाही परिवार टुकड़े-टुकड़े गैंग को पाल-पोस रहा है।

आपने कांग्रेस को यहां से साफ कर दिया। इसलिए ये लोग आपसे बदला ले रहे हैं। भगवान राम का विरोध करते हैं। अयोध्या में राम मंदिर बना आपका गौरव बढ़ा।

रामलला को अपना घर मिल गया, लेकिन आरजेडी-कांग्रेस वाले दुखी हैं। इंडी महागठबंधन को साफ करने की जिम्मेदारी आपकी है। आरजेडी-कांग्रेस ने इस देश को पीछे ले जाने का खेल खेला है। ये खुद लाखों करोड़ के मालिक हो गए। जनता रोटी-कपड़ा के लिए मोहताज हो गई। इंडी अलायंस घोटालों का अता-पता है। उन्होंने कहा कि पंजाब और आंध्र प्रदेश में बिहारियों के अपमान पर कांग्रेस और आरजेडी चुप हैं। जनता का रुझान देख इंडी गठबंधन बौखला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *