पुलिस पर बरसाए ईंट-पत्थर, रेड करने पहुंचे कर्मियों पर हमला

Spread the love

जालंधर, सुरेंद्र राणा: जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नशेडिय़ों ने पुलिस पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। इस दौरान दो पुलिस कर्मी घायल हुए है।

मिली जानकारी अनुसार पतारा में पुलिस को सूचना मिली कि निवासी त्रिलोक लाल उर्फ हरमन संधू के घर में बैठकर कुछ युवक नशा कर रहे हैं और वह अन्य लडक़े-लड़कियों को भी नशा करने के लिए उकसा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर रेड करने गई पुलिस पार्टी घर के बाहर पहुंची, घर का दरवाजा खटखटाया तभी हरमन संधू सोनू ने पुलिस कर्मचारियों पर किसी तेजधार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस कर्मचारी जसवीर सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके अलावा हैड कांस्टेबल बरजिंदर पाल भी घायल हो गया, उसकी वर्दी भी खून से लथपथ हो गई।

इतना ही नहीं इसके बाद हरमन ने अपने साथियों समेत घर की छत पर चढक़र भी नीचे खड़े पुलिस कर्मियों ईंट-पत्थर फैंकने शुरू कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 353, 186, 332, 148 व 149 के तहत एफआईआर नंबर-22 थाना पतारा में दर्ज की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *