आप नेता राघव चड्ढा का दावा-हमारे साथ आना चाहते हैं कांग्रेस के चार मंत्री, सीएम चन्नी ने दिया जवाब

Spread the love

पंजाब दस्तक (सुरेन्द्र राणा); आप के पंजाब सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने दावा किया है कि सत्तासीन कांग्रेस के चार मंत्रियों समेत कई बड़े कांग्रेसी नेता उनके संपर्क में हैं। वे सभी कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल होना चाहते हैं लेकिन रेत माफिया और भ्रष्टाचार आरोप होने के कारण पार्टी ने उन्हें शामिल करने से साफ इनकार कर दिया है।

चड्ढा के इस दावे के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान ने भी तीखा हमला बोला है।
चड्ढा ने सोमवार को वीडियो जारी कर कहा कि आप लोगों की भलाई और विकास की राजनीति करती है।

पार्टी में ऐसे भ्रष्ट और माफिया लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। हमें ऐसे लोग कतई नहीं चाहिए, जिसने पंजाब की मिट्टी तक बेच डाली हो। जिस मिट्टी को मां कहा जाता है उस धरती माता को भी कांग्रेस के इन भ्रष्ट नेताओं ने नहीं बख्शा।

चन्नी बोले-बेतुके बयान देते हैं आप नेता

वहीं मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राघव चड्ढा के कांग्रेस के चार मंत्रियों द्वारा उनसे संपर्क करने के बयान पर कहा कि आम आदमी पार्टी ने एक बच्चे को पंजाब में भेजा हुआ है जो बचपना कर रहा है और बिना किसी बात के बेतुके बयान दे रहा है जिनका कोई मतलब नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *