राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के उम्मीदवार ने भरा नामांकन

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी ने शिमला संसदीय सीट के प्रत्याशी सुरेश कुमार ने आज शिमला में जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप के समक्ष अपना नामांकन भर दिया है। देवभूमि पार्टी हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतार रही है।

शिमला संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी सुरेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के पूर्व में रहे सांसदों ने यहां के विकास के लिए कोई काम नहीं किया है। शिमला, सोलन, सिरमौर के अधिकांश क्षेत्रों में आज भी मूलभूत सुविधाएं लोगों को उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारें और उनके सांसद रोजगार और महंगाई की कहीं कोई बात नही कर रहे हैं। उन्होंने इस संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए लोगों से सहयोग की अपील की।

वही इस दौरान राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने कहा कि दोनों बड़े राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस चुनाव में आसान मुद्दों की बात नहीं कर रहे हैं। जाति रंग भेद और नस्ल भेद के नाम पर लोगों को बांटने का काम किया जा रहा है। रोहित ठाकुर ने कहा कि उनकी पार्टी समान अधिकारों की बात करती है। उन्होंने कहा कि देव भूमि पार्टी सत्ता में आने पर सभी वर्गों के पिछड़े हुए लोगों को आगे लाने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *