राकेश चौधरी ने किया एलान, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

Spread the love

धर्मशाला, अभय: विधानसभा चुनाव धर्मशाला से भाजपा की टिकट पर लड़ चुके राकेश चौधरी ने इस बार पार्टी से टिकट न मिलने पर उपचुनाव बतौर निर्दलीय लड़ने का एलान कर दिया है। उपचुनाव में सुधीर शर्मा को भाजपा से टिकट मिलने के बाद राकेश चौधरी भाजपा से नाराज चल रहे हैं।

उपचुनाव में राकेश चौधरी ने कांग्रेस पार्टी से टिकट की मांग की थी, लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने बुधवार को देवेंद्र सिंह जग्गी को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अब राकेश चौधरी ने कहा कि गुरुवार को धर्मशाला की जनता और समर्थकों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *