कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार प्रचार में जाने से पहले पहुंचे कालीबाड़ी मन्दिर शिमला, पीएम मोदी पर बोला जुबानी हमला

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:कांगड़ा लोकसभा से कांग्रेस द्वारा बनाए गए उम्मीदवार आनंद शर्मा प्रचार में जाने से पहले शिमला के कालीबाड़ी मन्दिर पहुंचे और पूजा अर्चना करने के बाद कांगड़ा के लिए निकल गए।कांगड़ा जाने से पहले आनंद शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा निशाना साधा और कहा कि देश में लोकतन्त्र बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ रही है उन्हें भी कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने का सौभाग्य मिला है जिसे पुरी तत्परता से लड़ा जाएगा।

आनंद शर्मा ने भाजपा और पीएम से पूछा कि 2014 में जो दो करोड़ नौकरियों का वायदा किया था उसका क्या हुआ।OPS पर भाजपा का क्या स्टैंड है।अग्निवीर योजना लाकर युवाओं के साथ केंद्र सरकार ने खिलवाड़ किया है। पीएम मोदी ऐसे बयान दे रहे हैं जो प्रधानमन्त्री पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देते। भाजपा ने लोकसभा चुनाव का परिणाम आने से पहले ही नतीजे बताने शूरू कर दिए हैं जो प्रजातंत्र के लिए ठीक नहीं है।राहुल गाँधी भी रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि अमेठी से भी उम्मीदवार दे दिया गया है।

कांग्रेस चुनाव लड़ने से नही डर रही है। कांगडा और हिमाचल के लिए पिछले दशकों में कई संस्थान खोले गए हैं जिसको लेकर जनता अवगत है।हिमाचल प्रदेश की जनता,सरकार व संगठन उनके साथ है। शिमला मेरी जन्म भूमि है, जबकि देश, प्रदेश मेरी कर्म भूमि है। अपने राजनीतिक जीवन में हर चुनौती का सामना किया है अब नई चुनौती का भी सामना करेंगे। शांता कुमार पूर्व मुख्यमंत्री है उन्हें 1500 रुपए कहां से देने हैं इसकी चिंता नही करनी चाहिए यह काम वर्तमान सीएम और कैबिनेट का है।

बाइट,,,आनंद शर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी कांगड़ा संसदीय क्षेत्र व पूर्व केंद्रीय मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *