BJP के आनी से पूर्व MLA ने कांग्रेस ज्वाइन की: CM सुक्खू ने ओक ओवर में दिलाई सदस्यता; समर्थकों के साथ थामा पार्टी का दामन

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी से पूर्व BJP विधायक किशोरी लाल ने शिमला में कांग्रेस का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें अपने सरकारी आवास ओक ओवर में पार्टी ज्वाइन कराई। किशोरी लाल से साथ काफी संख्या में उनके समर्थक ने भी कांग्रेस का दामन थामा। इस दौरान PWD मंत्री एवं मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह भी ओक ओवर में मौजूद रहे।

दरअसल, पूर्व जयराम सरकार में विधायक रहे किशोरी लाल का भारतीय जनता पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट काट दिया था। इसके बाद उन्होंने BJP से बगावत की और निर्दलीय चुनाव लड़ा। तब वह चुनाव हार गए और आनी से BJP लोकेंद्र कुमार चुनाव जीत गए।

पूर्व विधायक किशोरी लाल ने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा हैं। आनी विधानसभा मंडी संसदीय हलके में आता है। इसलिए लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व विधायक का कांग्रेस में शामिल होना पार्टी के लिए फायदेमंद साबित और BJP को नुकसान कर सकता है।

इससे पहले आनी में ही कांग्रेस के बागी परसराम और कुल्लू जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि सिंह की भी पार्टी में वापसी हो गई है। परसराम ने भी 2022 के चुनाव में पार्टी से बगावत की थी। इनकी वापसी से कांग्रेस को भी मजबूती मिलने के दावे किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *