सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन: विक्रम ठाकुर

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश से पलायन हो गया है जिससे इन उद्योगों में काम करने वाले युवा बेरोजगार हो गए हैं। सरकार ने प्रदेश में ऐसा माहौल खड़ा कर दिया जिससे कोइ उद्योगपति उद्योग लगाने को तैयार नही है और जो उद्योग चल रहे हैं वो भी छोड़ कर जा रहें हैं। यह आरोप भाजपा सरकार के पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान सरकार पर लगाए।

बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश में बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क जैसी बड़ी सौगाते दी लेकिन सुक्खू सरकार ने उन्हें ठंडे बस्ते में डाल दिया है।वर्तमान सरकार की उद्योगनीति सहीं नहीं हैं जिसके कारण हिमाचल से उद्योगों का पलायन हुआ हैं। भाजपा सरकार की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना का गला घोटने का कार्य इस सरकार ने किया हैं।

आज स्थिति यह है कि मुख्यंमत्री स्वाबलंबन योजना को इस सरकार ने समाप्त कर दिया हैं और 200 करोड़ रूपये की देनदारी लंबित हैं। जिसमें ऊना के 150 के लगभग केसिस पेंडिंग पड़े हैं। बिक्रम सिंह ठाकुर ने सरकार पर आरोप लगाया कि पिछले 16 महीने के अंदर हिमाचल प्रदेश में खास करके बद्दी और नालागढ़ में माफियाराज पनपा है।

हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने केवल और केवल स्क्रैप के नाम पर इंडस्ट्रीज को सिर्फ डराया और धमकाया हैं जिसके कारण हिमाचल प्रदेश में इंडस्ट्रीज पलायन हुई है प्रदेश में डर, माफियाराज, गुंडागर्दी का माहौल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *