कांग्रेस की सरकार ठग सरकार: बलवीर वर्मा

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक बलबीर वर्मा ने कांग्रेस पार्टी के आरोपों पर पलटवार करते हुए निशान साधा है। बलवीर वर्मा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ठग की सरकार है। झूठी गारंटीयां देकर ये सत्ता में आए हैं। जनता लोकसभा के चुनाव में इन्हें जवाब देगी। यह बात बलबीर वर्मा ने आज शिमला के चौड़ा मैदान में भाजपा शिमला मंडल के पन्ना प्रमुख सम्मेलन के दौरान कही।

बलवीर वर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार को 16 महीने पूरे हो गए हैं। जो वायदे पहले कैबिनेट में पूरा करने के हुए थे आज तक पूरा नहीं हुए हैं। इसका जवाब जनता लोकसभा चुनावों में देगी।

उन्होंने कहा कि शिमला मंडल का पन्ना प्रमुख सम्मेलन किया जा रहा है। बलबीर वर्मा ने कहा कि पन्ना प्रमुख बूथ स्तर पर 25 वोटर भाजपा के पक्ष में वोट करें इसका दायित्व पन्ना प्रमुख का होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा बूथ स्तर तक काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि शिमला में पहले भी भाजपा को बढ़त मिली है, इस बार भी मिलेगी। 68 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा बढ़त हासिल करेगी और चारों लोकसभा सीट पर जीत हासिल करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *