चंडीगढ़ में 100 से ज्यादा कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

Spread the love

चंडीगढ़, सुरेंद्र राणा: चंडीगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा, जब शनिवार को भाजपा कमलम कार्यालय सेक्टर-33 में महिलाओं सहित 100 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन और प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के समक्ष भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।

कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए भाजपा मीडिया विभाग के पूर्व प्रभारी रविंद्र पठानिया ने बताया कि कार्यक्रम में सभी नए सदस्यों को उम्मीदवार टंडन और प्रदेशाध्यक्ष मल्होत्रा ने पार्टी का पटका पहना कर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर उनके साथ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दविंदर सिंह बबला, महामंत्री अमित जिंदल और पूर्व मेयर राजेश कालिया भी उपस्थित थे। उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन ने कहा कि भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं को पूरा पूरा मान-सम्मान मिलेगा।

गौरतलब है कि जो कांग्रेसी कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा के हुए वह प्रमुख रूप से पूर्व युवा कांग्रेस सेल के महासचिव जतिंदर कुमार, युवा कांग्रेस के जिला महासचिव अजीत सिंह गिल और चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अक्षय कादियान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *