हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए तीन प्रत्याशी, जानें किन्हें मिला टिकट

Spread the love

शिमला,, सुरेंद्र राणा:कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए तीन विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. कांग्रेस ने सुजानपुर, कुटलैहड़ और गगरेट से अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं।

कांग्रेस ने कुल छह में से तीन विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसमें सुजानपुर से कैप्टन रंजीत सिंह राणा (रिटायर्ड), गगरेट से राकेश कालिया और कुटलैहड़ से विवेक शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, तीन विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने अभी तक किसी प्रत्याशी के नामों की घोषणा नहीं की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *