घर में घुसकर मारेंगे, राजनाथ सिंह के बयान से भडक़ा पाकिस्तान

Spread the love

पंजाब दस्तक: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ‘घर में घुसकर’ मारने वाले बयान से पाकिस्तान भडक़ा हुआ है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह राजनाथ सिंह के इस बयान की निंदा करता है। साथ ही इसने गीदड़भभकी देते हुए कहा कि भारत को 2019 की वो घटना नहीं भूलनी चाहिए। दरअसल एक दिन पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि अगर आतंकवादी भारत में शांति भंग करने की कोशिश करते हैं या आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देते हैं तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और अगर वे पाकिस्तान भाग जाते हैं तो भारत पड़ोसी देश में घुसकर उन्हें मारेगा।

राजनाथ सिंह ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ में प्रकाशित एक खबर को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें दावा किया गया है कि भारतीय खुफिया एजेंसियों ने 2019 के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा दृष्टिकोण के तहत पाकिस्तान में आतंकवादियों की हत्या कराई है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि कोई भी आतंकवादी हमारे पड़ोसी देश से यदि हमारे भारत की शांति भंग करने की कोशिश करेगा, तो उसका मुंह तोड़ जवाब देंगे। पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर रक्षा मंत्री द्वारा की गई भडक़ाऊ टिप्पणियों की निंदा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *