मोहाली, सुरेंद्र राणा:दिन दिहाड़े एक सोसायटी में घुसकर घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर ली। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सिक्योरिटी गार्ड मौजूद होने के बावजूद चोर आराम से वारदात को अंजाम देने के बाद निकल गए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
वीआईपी रोड पर स्थित माया गार्डन फेस 3 सोसायटी में चौथी मंजिल पर रहने वाले फ्लैट के मालिक ओम प्रकाश सैनी ने बताया कि वह जॉब करते हैं और पत्नी घर पर रहती है। बुधवार सुबह वह ड्यूटी पर चले गए थे। जबकि उसकी पत्नी दोपहर करीब 12 बजे दूसरी मंजिल पर स्थित किसी जानकार के पास गई हुई थी। जब वह दोपहर करीब ढाई बजे घर वापिस आई तो घर के ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा हुआ था और अलमारी भी खुली हुई थी। चोर सोसायटी में घुसकर घर से 30 तोले सोने के जेवर और 1 लाख केश चोरी करके ले गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। चोर गेट पर एंट्री करवाकर सोसायटी में दाखिल होते हैं और बिना किसी डर के सोसायटी की चौथी मंजिल पर चढ़ जाते हैं। घर के ताले तोड़ने से लेकर सोसायटी से बाहर निकलने तक चोरों को महज 18 मिनट लगे।
उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि सिक्योरिटी होने के बावजूद चोरी हो गई। जबकि बड़ी बड़ी सोसायटियों द्वारा सुरक्षा के बड़े दावे किए जाते हैं। तस्वीरे सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें वह बिना मुंह ढके सिंपल टोपी पहन कर घर में घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और घर के मालिक ने शिकायत पर सीसीटीवी क फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी।
वहीं पंजाब, चंडीगढ़ व मोहाली में भी आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आती रहती है। मोहाली के वेव एस्टेट में प्रबंधन को इस तरह की घटनाओं से सबक लेने की जरूरत हैं। अधिकतर लोग दिन के समय घर से बाहर रहते हैं जिससे इस तरह का खतरा बना रहता है। क्षेत्र में कई बार संदिग्ध लोग घूमते हैं। घरों में काम करने वाले नौकरों के साथ मालियों व वेव एस्टेट में कार साफ करने वालो पर भी निगरानी ज़रूरी हैं। सिक्योरिटी गार्ड को सोसाइटी में आने वाले हर व्यक्ति की एंट्री करनी चाहिए और गेट से दाखिल होने वाले संदिग्ध पर विशेष नजर रखने की जरूरत हैं। वेव स्टेट के लोगों को भी बढ़ती हुई वारदातों से सबक लेते हुए खुद अपने घरों की निगरानी रखने की जरूरत हैं ताकि कठिन परिश्रम की कमाई को लूटने से बचाया जा सकें।
