सरकार गिराने को षड़यंत्र रचने का केस; अब हाईकोर्ट में 26 अप्रैल को दोबारा सुनवाई होगी

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल हाईकोर्ट में आज सरकार को गिराने के लिए षड़यंत्र रचने के मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान हाईकोर्ट ने गगरेट से कांग्रेस के बागी विधायक चैतन्य शर्मा के पिता राकेश शर्मा और हमीरपुर से निर्दलीय एमएलए आशीष शर्मा की अग्रिम जमानत 26 अप्रैल तक बढ़ा दी है।

राकेश शर्मा और आशीष शर्मा ने केस को वापस लेने के लिए भी याचिका दायर की है। इस मामले में भी सरकार से जवाब मांग कर अगली सुनवाई 26 अप्रैल को तय की
गई है।

कोर्ट ने आशीष शर्मा और राकेश शर्मा की पिटीशन का सरकार से भी 26 अप्रैल तक जवाब मांगा है।एडवोकेट जनरल अनूप रत्न ने बताया- राकेश शर्मा ने जांच में पुलिस का सहयोग नहीं किया। इस मामले में उन्होंने इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर को धमकाया है। यह सारी बातें उन्होंने कोर्ट के ध्यान में लाई है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने अग्रिम जमानत देते वक्त स्पष्ट कहा कि जब जब पुलिस राकेश शर्मा और आशीष शर्मा को जांच के लिए बुलाएगी तो उन्हें जांच को जॉइन करना होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *