पंजाब में देर रात बदला मौसम, तेज आंधी तूफान से गिरे पेड़, बिजली सप्लाई बाधित

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: पंजाब में शुक्रवार-शनिवार की देर रात मौसम अचानक बदल गया। तेज आंधी तूफान के कारण कई जगह पेड़ गिर गए। जिससे बिजली सप्लाई बाधित हो गई। 

मौसम विभाग ने पंजाब में शनिवार व रविवार के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। इन दो दिन में पंजाब में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इसके साथ ही ओलावृष्टि व बारिश होने के भी आसार हैं। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के विशेषज्ञ शिवइंद्र के मुताबिक बारिश होने से दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। लेकिन इसके बाद सोमवार से अधिकतम तापमान में दोबारा से वृद्धि दर्ज की जाएगी।

शुक्रवार को पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे यह अब सामान्य के नजदीक पहुंच गया है। सबसे कम 15 डिग्री के तापमान के साथ लुधियाना सबसे ठंडा रहा। वहीं 35 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ पटियाला सबसे गर्म बना रहा। 

इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का दौर देर रात से शुरू हो गया है। शिमला में हवाओ के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में 31 मार्च तक बारिश ओलावृष्टि की संभावना हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *