मन्नत पूरी होने पर महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं ने ज्वालाजी मंदिर में चढ़ाया 11 किलो चांदी का छत्र

Spread the love

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में नवरात्रों से पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। महाराष्ट्र से आए एक परिवार ने मां ज्वाला को 11 किलो 716 ग्राम वजन चांदी का छत्र गुरुवार को चढ़ाया है।

इस मौके पर मंदिर अधिकारी अनिल कुमार सोंधी, कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार, लिपिक पिंकू कुमार ने मां ज्वाला की फोटो और चुनरी भेंट कर श्रद्धालुओं को सम्मानित किया। श्रद्धालुओं ने अपने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मां ज्वाला के आशीर्वाद से उनकी मनोकामना पूर्ण हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *