मान परिवार में जश्न: पंजाब के सीएम भगवंत मान फिर बने पिता, पत्नी गुरप्रीत कौर ने बेटी को दिया जन्म

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: पंजाब के सीएम भगवंत मान फिर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। ये जानकारी खुद भगवंत मान ने अपने एक्स हैंडल पर दी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से बाहर आते समय भगवंत मान को बेटी के जन्म पर बधाई दी।

भगवंत मान ने जुलाई 2022 में हरियाणा की डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ दूसरा विवाह किया था। गुरप्रीत कौर कुरुक्षेत्र के पिहोवा के गांव गुमथला गढू की हैं। डॉ. गुरप्रीत कौर का परिवार खुद भी सियासी रसूख रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *