लोकसभा चुनाव: हिमाचल में भाजपा बागियों को टिकट देगी या नए चेहरे उतारेगी, अभी सपष्ट नही

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: लोकसभा चुनाव के साथ छह विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव घोषित होने के बाद अब भाजपा की अगली बिसात पर सबकी नजरें टिकी हैं। भाजपा सभी बागियों को टिकट देगी या फिर नए चेहरे उतारेगी, अब यह नई पहेली है।

लोकसभा चुनाव ही नहीं, बल्कि विधानसभा उपचुनाव के टिकटों पर भी भाजपा जल्दी फैसला ले सकती है। चार में से भाजपा ने शिमला और हमीरपुर संसदीय क्षेत्रों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। अब मंडी और कांगड़ा के टिकट घोषित किए जाने बाकी हैं। अयोग्य घोषित छह कांग्रेस विधायकों के क्षेत्रों में भी टिकटों पर फैसला होना है।

18 मार्च को अयोग्य घोषित कांग्रेस विधायकों की याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। याचिका पर जो भी निर्णय होगा, उसके दृष्टिगत ही भाजपा टिकटों पर फैसला कर सकती है। सूत्रों के अनुसार बागी और अयोग्य घोषित कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा को भाजपा कांगड़ा से लोकसभा का टिकट देने की संभावना पर विचार कर रही है, मगर इसके लिए सुधीर से भाजपा की कोई बात हो चुकी है या नहीं, इस पर अभी स्थिति साफ नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *