Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड 28 अप्रैल से बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट) 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन लेगा। तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने लीट और पैट के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथियों का निर्धारण कर लिया है। बताया जा रहा है कि 28 मार्च से तकनीकी शिक्षा बोर्ड लीट-पैट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन भरने की प्रक्रिया को शुरू करेगा।

तकनीकी शिक्षा बोर्ड 19 मई को सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 तक बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा करवाएगा। लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट) के लिए 26 मई को सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक परीक्षा होगी।

तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला प्रवेश परीक्षा के आधार पर दो और तीन वर्षीय डिप्लोमा के लिए सीटें भरता है। कोरोना काल के दौरान तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रवेश परीक्षा नहीं करवाई गई। इस दौरान दसवीं और 12वीं कक्षा की मेरिट लिस्ट के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गईं। अब तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने फिर से प्रवेश परीक्षा के माध्यम से सीटें भरने की प्रक्रिया शुरू की है।

इसी कड़ी में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे जाएंगे। इस संदर्भ में तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव अशोक पाठक ने बताया कि लीट-पैट के लिए तिथियों का निर्धारण कर लिया गया है। 28 मार्च से आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *