हिमाचल में 6000 की रिश्वत के साथ क्लर्क गिरफ्तार: 3 लाख के लंबित बिल के भुगतान को मांगी घूस;

Spread the love

ऊना, अभय: हिमाचल प्रदेश के ऊना में स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोमवार को एक क्लर्क को 6000 रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया। विजिलेंस ने यशपाल शर्मा की गुप्त शिकायत पर क्लर्क अशोक कुमार की रंगे हाथ दबोचने के लिए जाल बुना और उसे रिश्वत की रकम के साथ धरा।

सूचना के अनुसार, ऊना जिला के हरोली की टाहलीवाल नगर पंचायत में क्लर्क अशोक कुमार ने 3 लाख रुपए के लंबित बिल के भुगतान के लिए ठेकेदार से घूस मांगी थी। अशोक कुमार ने भ्रष्टाचार के इस मामले की इसकी सूचना विजिलेंस को दी।

इसके आधार पर विजिलेंस ने कॉट्रेक्ट आधार पर सेवाएं दे रहे क्लर्क को गिरफ्तार कर दिया है। उसके खिलाफ ऊना में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर दिया गया है। इस पूरे प्रकरण की कार्रवाई को डीएसपी विजिलेंस ऊना कुलविंदर सिंह की अगुवाई में अंजाम दिया गया।

सूचना के अनुसार, अशोक कुमार तीन साल से नगर पंचायत टाहलीवाल में तैनात है। वह मूल रूप से मंडी के सुंदरनगर का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *