पंजाब में 11 खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले, हरमनप्रीत कौर बनीं DSP, सभी को सीएम मान ने सौंपे नियुक्ति पत्र

Spread the love

पंजाब दस्तक; सुरेंद्र राणा:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को प्रदेश के 11 खिलाड़ियों को प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) और प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के नियुक्ति पत्र सौंपे। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को डीएसपी बनाया गया है। वहीं 41 साल बाद टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम के नौ खिलाड़ियों को भी नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि आज देश और पंजाब को गौरवान्वित करने वाले 11 खिलाड़ियों को क्लास-एक अधिकारी के नियुक्ति पत्र बांटे गए। सात खिलाड़ियों को पीपीएस और चार खिलाड़ियों को पीसीएस नियुक्त किया गया। सभी खिलाड़ियों, उनके परिवार और कोचों को बधाई। एक खेल प्रेमी के रूप में मुझे इन खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है। नई शुरुआत के लिए सभी को शुभकामनाएं…।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *