दिल्ली में 16 से 30 दिसंबर तक आयोजित होगा हिमोत्सव

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: दिल्ली में जल्द ही हिमाचल प्रदेश की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। 16 दिसंबर से 30 दिसंबर तक राजधानी दिल्ली में हिमाचल सरकार हिमोत्सव का आयोजन करने जा रही है। हिमोत्सव में हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक कला, संस्कृति, परिधान और स्वादिष्ट व्यंजनों का ज़ायका उपलब्ध होगा। कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने इस बारे में जानकारी दी।

कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि राजधानी दिल्ली में 16 दिसंबर से हिमोत्सव की शुरुआत होगी। हिमाचल की संस्कृति को दिखाता हुआ यह कार्यकर्म 30 दिसंबर तक चलेगा। हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि 15 दिनों तक हिमाचल प्रदेश की संस्कृति की झलक दिल्ली में देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के कोने कोने में बसे हैंडलूम कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों को राष्ट्रीय स्तर पर कला को दिखाने का मौका मिलेगा। हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि इस हिमोत्स्व में हिमाचल के पारंपरिक परिधान, हैंडलूम उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अलावा यहां हिमाचल के विभिन्न जिलों के व्यंजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हिमोत्सव में करवाए जाएंगे। साथ ही इसमें विशेष तौर पर हिमाचल के परिधानों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए हिमाचली फैशन शो भी कराया जाएगा।

वहीं केंद्र की ओर से आपदा के लिए 633.73 करोड रुपए की राहत राशि जारी की गई। इसको लेकर हिमाचल सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश लंबे समय से केंद्र से मदद का इंतजार कर रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार का इस मदद के लिए धन्यवाद किया। साथ ही उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश में आपदा में बहुत नुकसान पहुंचा है। ऐसे में प्रदेश को एक स्पेशल राहत पैकेज की जरूरत है। उम्मीद हैं कि केंद्र और सहयोग प्रदेश को देगा।

वहीं भारत की संसद में हुए सिक्योरिटी ब्रीच के बाद आगामी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा को लेकर संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से 23 दिसंबर तक तय है। इसमें सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की चूक नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा हालांकि यह मामला विधानसभा अध्यक्ष के कार्य क्षेत्र का है लेकिन संसदीय कार्य मंत्री होने के नाते वह सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक होने नहीं देंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *